Home Blog ड्रोन सर्वे की कीमत: पूरा हिसाब-किताब यहाँ

ड्रोन सर्वे की कीमत: पूरा हिसाब-किताब यहाँ

🧮 2  |  🟢 2
20 Feb 2026 Trishunya Team
ड्रोन सर्वे की कीमत: पूरा हिसाब-किताब यहाँ
📒 पूरा हिसाब खुला है

ड्रोन सर्वे की कीमत: पूरा हिसाब-किताब यहाँ

हर कंपनी अलग रेट बताती है। यहाँ हम पूरा हिसाब खोलकर रख रहे हैं, ताकि अगली बार कोई क्वोटेशन देखें तो आपको पता हो नंबर सही है या नहीं।

TITrishunya India 20 Feb 2026 ⏱️ 5 मिनट
Drone Survey Rate Chart Hindi Trishunya

सुबह की रोशनी में सर्वे के लिए उड़ान भरता ड्रोन

1

छोटी जमीन का हिसाब अलग क्यों?

टीम का आना-जाना, सेटअप और सामान की ढुलाई, यह खर्च 3 एकड़ हो या 40 हेक्टेयर, लगभग एक जैसा ही रहता है। इसलिए एक मिनिमम बिलिंग होती है: ऑफिस से 50 किमी के दायरे में हो तो, 50 हेक्टेयर तक कोई भी सर्वे फ्लैट ₹12,500 में हो जाता है। इसमें जमीन की सही सीमा-नाप और पुरानी टिप्पण पद्धति की ड्रॉइंग शीट मिलती है, जिसका हिसाब आप खुद एक सादे कैलकुलेटर से जांच सकते हैं।

2

बड़ी जमीन, छोटा रेट

एक RGB कैमरे वाला ड्रोन अच्छे मौसम में एक दिन में 5 वर्ग किलोमीटर तक कवर कर लेता है। इसलिए जमीन जितनी बड़ी, हेक्टेयर का रेट उतना कम होता जाता है:

100 हेक्टेयर तक
₹250
प्रति हेक्टेयर
सबसे आम
100 - 500 हेक्टेयर
₹200
₹20,000 / किमी²
500+ हेक्टेयर
₹150
₹15,000 / किमी²

यह रेट सादे RGB कैमरे का है। LiDAR चाहिए तो कम से कम दोगुना (2x), थर्मल कैमरा हो तो लगभग डेढ़ गुना (1.5x)। पहाड़ी जमीन या खदान का स्टॉकपाइल हो तो 50% ज्यादा, क्योंकि वहाँ ड्रोन को दो बार उड़ान भरनी पड़ती है, एक सीधी ऊपर से और एक तिरछी।

3

अपनी जमीन का हिसाब लगाइए

नीचे अपना क्षेत्रफल डालें, सेंसर और जमीन का प्रकार चुनें। अंदाजा तुरंत सामने आ जाएगा।

कीमत कैलकुलेटर

यह सिर्फ एक अनुमान है, फाइनल रेट साइट देखकर तय होता है।

₹12,500
50 हेक्टेयर · RGB · समतल
मिनिमम बिलिंग लागू (50 हेक्टेयर तक, बेस से ~50 किमी के अंदर)।
बीघा का साइज राज्य अनुसार बदलता है, यह एक अनुमानित रूपांतरण है। DTM, DSM, कॉन्टूर मैप, 3D मॉडल जैसी एक्स्ट्रा चीजें और दूर की साइट का ट्रांसपोर्टेशन खर्च अलग से जुड़ता है।
4

1 वर्ग किमी: यहाँ से ड्रोन आगे निकल जाता है

100 हेक्टेयर (करीब 1 वर्ग किमी) के बाद ड्रोन सर्वे हर तरह से बेहतर पड़ता है, खर्च में भी और सुरक्षा में भी।

जमीनी टीम
ड्रोन + DGPS

सिर्फ सीमा के पॉइंट मिलते हैं। पहाड़ी इलाके में टीम को खुद चढ़ना पड़ता है, रिस्क और गलती दोनों बढ़ जाते हैं।

उतनी ही सटीकता, साथ में पूरी जमीन की हाई-रेजोल्यूशन ऑर्थोमोज़ेक तस्वीर बोनस में। टीम को सिर्फ कुछ सुरक्षित पॉइंट तक जाना होता है।

5

कोई छुपा चार्ज नहीं

RTK ड्रोन हो तब भी सही नाप के लिए DGPS टीम का जमीन पर ग्राउंड कंट्रोल पॉइंट लगाना जरूरी है, वरना डेटा खिसकने की गलती हो सकती है। Trishunya के हर रेट में यह टीम पहले से शामिल रहती है, अलग से "हिडन चार्ज" कभी नहीं। दो बातें ग्राहक की तरफ से देखी जाती हैं: लोकल परमिशन और पुलिस क्लियरेंस, और 500 किमी से दूर की साइट हो तो ठहरने-खाने का खर्च रेट में साफ-साफ जोड़ा जाता है। बरसात के मौसम में 7 से 10 दिन का बफर पहले से प्लान में रहता है, ताकि बाद में कोई झगड़ा न हो।

✓ ऑर्थोमोज़ेक तस्वीर ✓ डिजिटल ड्रॉइंग शीट ✓ DGPS ग्राउंड कंट्रोल + कॉन्टूर मैप + 3D मॉडल / DTM / DSM

अपनी जमीन का सही रेट जानना है?

WhatsApp पर लोकेशन पिन और अंदाजन क्षेत्रफल भेजिए। Trishunya की टीम एक ही कामकाजी दिन में साफ-साफ, लाइन-बाय-लाइन रेट भेज देगी।

सभी आंकड़े 2026 के अनुमानित ऑपरेशनल रेट हैं; साइट की स्थिति, सटीकता की जरूरत और डिलीवरेबल्स के अनुसार बदल सकते हैं। Trishunya Consultancy & Infrastructure Pvt. Ltd. की फील्ड टीम द्वारा तैयार।

Back to all articles